कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबर, चीता नीरवा ने 4 शावकों को दिया जन्म, कुल चीतों की संख्या 28 हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (22:39 IST)
Kuno National Park News : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में चीता नीरवा ने 4 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीता नीरवा के आगमन से उस परियोजना को बढ़ावा मिलेगा, जिसके तहत दशकों पहले भारत से विलुप्त हो चुकी एक प्रजाति को फिर से बसाया जा रहा है।
 
इससे पहले, केएनपी में 17 चीता शावकों का जन्म हो चुका है। केएनपी में दो साल से अधिक समय पहले पृथ्वी पर सबसे तेज गति से चलने वाले इस जानवर को नामीबिया से लाया गया था। इनमें से 12 शावकों के जीवित रहने के बाद चीतों की संख्या पिछली बार 24 बताई गई थी। चार और शावकों के जन्म के साथ शावकों संख्या 16 हो गई है।
ALSO READ: कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
शाम को एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, आज चीता परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता नीरवा ने चार शावकों को जन्म दिया है, जो न केवल राज्य बल्कि देश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चीता परियोजना में शामिल वन विभाग के कर्मियों की सराहना की।
 
दोपहर में वन विभाग ने केएनपी में चीता शावकों के जन्म की सूचना दी थी, लेकिन उनकी सही संख्या नहीं बताई थी। मध्यप्रदेश वन विभाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, कुनो से अच्छी खबर है। श्योपुर जिले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता नीरवा ने शावकों को जन्म दिया है।
ALSO READ: कूनो के बाद अब यहां बनेगा चीतों का नया आशियाना, एक टाइगर रिजर्व की सौगात भी जल्द
पिछले महीने, मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा की थी कि पार्क में एक मादा चीता गर्भवती है और जल्द ही शावकों को जन्म देने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिकार के कारण भारत में विलुप्त होने के सात दशक बाद चीतों के दुनिया के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण के हिस्से के रूप में आठ नामीबियाई चीतों (पांच मादा और तीन नर) को 17 सितंबर, 2022 को केएनपी में बाड़ों में छोड़ा।
 
फरवरी 2023 में देश में चीतों को फिर से पेश करने की केंद्र सरकार की परियोजना के हिस्से के रूप में दक्षिण अफ्रीका से एक दर्जन से अधिक चीतों को राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

लेह जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा दिल्ली

LIVE: ईरान का इजराइल के अस्पताल पर मिसाइल हमला

राहुल गांधी हुए 55 साल के, खरगे समेत कई राजनेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

इजराइल के निशाने पर अराक भारी जल रिएक्टर, सैटेलाइट से ली फोटो शेयर कर जारी किया था अलर्ट

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लौटे 110 भारतीय, सुनाई आपबीती

अगला लेख