MP: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता नीरवा ने 5 शावकों को दिया जन्म, सीएम यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस महीने की शुरुआत में 2 चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था। इस प्रकार मध्यप्रदेश में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 31 हो गई है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 28 अप्रैल 2025 (11:37 IST)
Cheetah Nirwa gave birth to 5 cubs: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने रविवार को बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान  (KNP) में चीता नीरवा (Nirwa) ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन 5 शावकों के जन्म के बाद प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित केएनपी में चीतों और शावकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इस महीने की शुरुआत में 2 चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था। इस प्रकार मध्यप्रदेश में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 31 हो गई है।
 
मुख्यमंत्री यादव ने रविवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 5 साल की नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है और इन नन्हे शावकों का आगमन चीता परियोजना की सफलता और भारत की समृद्ध जैवविविधता का प्रतीक है।ALSO READ: Kuno National Park : CM मोहन यादव ने 5 चीतों को कूनो के जंगल में छोड़ा, चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की
 
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वन्य-प्राणी संरक्षण के लिए जो अनुकूल वातावरण बना है, वह समृद्ध हो रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान की पूरी टीम, वन्यजीव विशेषज्ञ और संरक्षण में लगे हर मेहनती साथी को हार्दिक बधाई।
 
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 2 साल पहले स्थानांतरित किए गए दक्षिण अफ्रीका के 2 चीतों 'प्रभाष' और 'पावक' को पिछले दिनों तब नया ठिकाना मिला था, जब मुख्यमंत्री यादव ने उन्हें गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ा था। मूल रूप से फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका के वाटरबर्ग बायोस्फीयर रिजर्व से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए ये 6 वर्षीय नर चीते सड़क मार्ग के जरिए गांधी सागर अभयारण्य लाए गए थे।ALSO READ: Madhya Pradesh: कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को दिया जन्म

यह अभयारण्य नीमच और मंदसौर जिलों में फैला हुआ है। 17 सितंबर, 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए 8 चीते छोड़े गए थे जिनमें 5 मादा और 3 नर शामिल थे। फरवरी 2023 में, 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से कूनो में स्थानांतरित किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

वन नेशन, वन समोसा? रवि किशन ने संसद में उठाया समोसे का मुद्दा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

अगला लेख