Hanuman Chalisa

दूल्हा-दुल्हन से मारपीट, बंदूकों के साये में विवाह...(वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (14:25 IST)
मध्यप्रदेश में छतरपुर के एक गांव में उस समय पुलिस को बंदूकों के साये में विवाह संपन्न करवाना पड़ा, जब गांव के ही कुछ दबंगों ने बारातियों और दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट की। इस मारपीट में दुल्हन के भाई को काफी चोटें आई हैं।
 
मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मऊखेरा का है, जहां विश्वकर्मा परिवार में बेटी की शादी थी। बाराती डीजे की धुनों पर नाच रहे थे, यही बात गांव के दबंग ठाकुरों को नागवार गुजरी और कुछ लोगों ने मिलकर बारातियों को पीट दिया। जब दुल्हन के भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। 
इस बीच, दूल्हा अनिल विश्वकर्मा और दुल्हन अनीता विश्वकर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हें भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी रुक गई और दुल्हन की समय पर विदाई नहीं हो पाई। दुल्हन के भाई को गंभीर हालत में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद दबंगों से डरे हुए परिजन दुल्हन के साथ एसपी के पास गुहार लेकर पहुंचे। 
 
परिजनों ने गांव के ही मंगलसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, गोलूसिंह पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। एसपी विनीत खन्ना ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी ‍में विवाह संपन्न करवाया। विवाह के बाद दुल्हन के विदाई हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख