Hanuman Chalisa

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुफ्त में बांटे हेलमेट, कहा जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट

विकास सिंह
शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (15:41 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहने और जिम्मेदार नागरिक बनें। क्योंकि हेलमेट सड़क हादसे में आपकी जान बचा सकता है, किसी के दुनिया से चले जाने पर उसका परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है। राज्य सरकार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसके अंतर्गत 2100 युवाओं को नि: शुल्क हेलमेट बांटे गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा शक्ति को संदेश दिया है कि वे सड़कों पर तेज गति से वाहन न चलाएं। हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ पर आयोजित नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए और कहा कि हेलमेट हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह में हमारी राहवीर योजना भी विशेष स्थान रखती है। सड़क हादसे के किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने पर राज्य सरकार उस जिम्मेदार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इसके अलावा प्रदेशभर में सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन से संबंधित विशेष अभियान संचालित किए गए हैं। राज्य सरकार सदैव युवाओं के साथ प्रदेश के हर नागरिक की बेहतरी के लिए प्रयासरत है। 

कमिश्नर भोपाल  हरिनायणचारी मिश्र ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं देश में आप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण है। इसमें भी 75 प्रतिशत मौतें लापरवाही से वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने से हुई हैं। वर्ष 2024 में 1 लाख 80 हजार लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई है। देशभर में एक वर्ष में होने वाली हत्याओं की अपेक्षाकृत 6 से 8 गुना ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं। ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए शहर के 37 चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री करने का कार्य हो रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने के लिए आज 2100 हेलमेट बांटे गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख