Biodata Maker

ओरछा को मिली 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर योजना से जुड़ेगी ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें सीएम डॉ. मोहन ने क्या की घोषणाएं?

ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण

विकास सिंह
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (18:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अक्टूबर को ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ओरछा में श्रीराम राजा लोक के मॉडल और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी की। अब धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलिकॉप्टर योजना से जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर, निवाड़ी जिले में 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण भी होगा।

कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज ओरछा में 500 वर्ष पुराना श्रीराजा राम का वैभव एक बार फिर जीवंत हो रहा है। यहां प्रभु श्रीराम के महल के दर्शन का आनंद अलग ही है। राज्य सरकार ओरछा को धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। बेतवा नदी के किनारे स्थित प्रभु श्रीराम का ओरछा धाम भी जगमगा रहा है।

भगवान के लीला स्थल बन रहे तीर्थ-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ओरछा धाम, चित्रकूट धाम सहित श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उज्जैन, जानापाव जैसे भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान राम और कृष्ण ने भारत के चारों कोनों में यात्राएं कीं हैं। आज ओरछा को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें श्रीराम राजा लोक का 132 करोड़ की लागत से बनने वाला द्वितीय चरण का भूमिपूजन भी शामिल है।

जनता के कल्याण के लिए सबकुछ-सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों को राशि भेजकर उन्हें सशक्त बना रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुंदेलखंड को केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना का लाभ भी मिलेगा। यहां से पलायन की समस्या अब दूर हो रही है। निवाड़ी जिले में कुछ महीने बाद 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।      

सीएम ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं-कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेगुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा। निवाड़ी में नई सड़क बनेगी। निवाड़ी को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलीकॉप्ट योजना से जोड़ा जाएगा।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

हरियाणा में लगी सबसे बड़ी बोली, 1.17 करोड़ में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

क्या कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया कैंप में लगी सेंध

शेख हसीना को 3 और मामलों में मिली सजा, क्या भारत भेजेगा वापस बांग्‍लादेश?

अगला लेख