मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्‍यमंत्री ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों में सहभागिता हेतु किया प्रोत्साहित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 मई 2025 (12:24 IST)
Chief Minister Mohan Yadav News: मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।
 
खेल के लिए किया प्रोत्साहित : विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कृषि विकास में अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रूबरू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद

अमेरिका से सीखे पाकिस्तान, हाफिज सईद, लखवी को हमें सौंपे: भारतीय राजदूत

घरेलू बाजारों में मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में तेजी

फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल बने कैबिनेट मंत्री

भारत के DG आर्मी की पाकिस्तानी को तगडी वॉर्निंग, पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे

अगला लेख