Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM मोहन यादव ने की राहुल गांधी की निंदा, कहा- जनता समझती है कांग्रेस का षड्यंत्र

Advertiesment
Chief Minister Dr Mohan Yadav condemns Rahul Gandhi's statement
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा बोलते हैं नेता प्रतिपक्ष
- युद्ध के हालातों में तेल-गैस का बेहतर प्रबंधन कर रही भारत सरकार
- देश-प्रदेश में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है कांग्रेस
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध के हालातों के बीच राहुल गांधी को सच्चाई समझनी चाहिए। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जनता सब समझ रही है। इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईरान-अमेरिका-इसराइल युद्ध से वैश्विक हालात गंभीर बने हुए हैं। हमारे एशिया के नजदीक घट रही घटनाओं के बीच दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी जिस प्रकार से हल्की भाषा बोलते हैं, मैं उनकी निंदा करता हूं।
ALSO READ: MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने 'भावांतर' पर लगाई मुहर
ने कहा कि जब पूरा विश्व इन हालातों से जूझ रहा है, उसके बीच भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैस सिलेंडर और तेल का बेहतर प्रबंधन कर रहे हैं। भारत सरकार युद्ध की चुनौती के बीच तेल के जहाज निकालकर लाई है और सुव्यवस्था स्थापित की है। 
 

पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से षड्यंत्र कर रहे हैं, उसे जनता जानती है। इसी कारण ये लगातार सत्ता से दूर हैं। मैं इनकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी।
ALSO READ: रसोई गैस के साथ पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक न हो लोग, बोले CM डॉ. मोहन यादव, सप्लाई की निगरानी करेगी 3 सदस्यीय कमेटी
इस माहौल में कांग्रेस को पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर जनता को एकजुट करना चाहिए और उसके अंदर से डर की भावना को समाप्त करना चाहिए। कांग्रेस राज्य के साथ-साथ देश में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। मैं पुनः राहुल गांधी के बयानों की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूसी तेल से प्रतिबंध हटने पर यूरोप क्‍यों हुआ नाराज, यूक्रेन को लेकर जर्मन राजदूत ने दी यह चेतावनी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi