मुख्यमंत्री यादव ने स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का किया स्वागत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 31 मार्च 2025 (17:56 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का राजधानी भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी से आज स्टेट हैंगर भोपाल पर भेंट हुई और उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधारोपण भी किया गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है।
<

गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी एवं गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी जी से आज स्टेट हैंगर भोपाल पर भेंट हुई और उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधरोपण भी किया… pic.twitter.com/8nE5gAO780

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 31, 2025 >
यादव ने कहा, इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधारोपण भी किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी के भोपाल आगमन पर डॉ. यादव ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया। डॉ. यादव ने पटेल और संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया।
 
मुख्यमंत्री यादव ने दी गणगौर पर्व की बधाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में बाबा महादेव एवं मां पार्वती से प्रार्थना की है कि गणगौर सबके जीवन में संपन्नता, शुभत्व और मंगल की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आए। उन्होंने गणगौर पर कामना की है कि माता-बहनों और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख