Festival Posters

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 31 मार्च 2025 (17:25 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : देहरादून में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। 66 लोगों को कोरोनेशन अस्पताल तथा 44 को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों की हालत अब सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है। मरीजों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 22 दुकानों को चिह्नित करके सील कर दिया है और वहां के सभी खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है।
 
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी मरीजों की हालत अब सामान्य है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यहां बताया कि खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजिंग) की वजह से बीमार पड़े 66 लोगों को कोरोनेशन अस्पताल तथा 44 को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
ALSO READ: Mann Ki Baat : राष्ट्रीय खेलों को लेकर PM मोदी ने की उत्‍तराखंड की तारीफ
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लोगों की तबीयत रविवार रात में बिगड़ी जबकि अन्य लोगों को बीमार होने पर सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुट्टू के जिस आटे को खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई, उसकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि मरीजों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 22 दुकानों को चिह्नित करके सील कर दिया है और वहां के सभी खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सिंह ने बताया कि सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में बात की गई है। सिंह ने बताया कि एक टीम सहारनपुर के लिए रवाना की गई है।
ALSO READ: केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे की मंजूरी के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का माना आभार, दिल्ली दौरे के दौरान किया था अनुरोध
घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धामी ने अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी जाए।
 
उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को पूरे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर जांच करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख