Hanuman Chalisa

चीनी सामान के विरुद्ध 21 किमी लंबी मानव श्रृंखला

Webdunia
इंदौर। भारतीय सेना के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकवादी शिविरों पर लक्ष्यभेदी हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद पाक को मिले चीनी समर्थन से गुस्साए भारतीय नागरिकों ने चीनी उत्पादों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में इंदौर में भी 21 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। 
उल्लेखनीय है कि दिवाली के मद्देनजर बाजार में चीनी उत्पादों की काफी खपत होती है, इनमें पटाखों से लेकर खिलौने, सजावटी सामान और इलेक्ट्रॉनिक आयटम प्रमुख हैं। चीन उत्पादों के विरोध के चलते इस बार बाजार का नजारा ही बदला हुआ है। पूरे देश में चीनी उत्पादों के खिलाफ माहौल बना हुआ है। 
इसी कड़ी में इन्दौर के जागरूक नागरिकों द्वारा एक ऐसा आयोजन किया गया, जिसकी गूंज पूरे देश में और चीन तक सुनाई देगी। संपूर्ण इंदौर संभाग में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इंदौर में इस मानव श्रंखला की कुल लंबाई 21 किलोमीटर थी। यह अपने आप में एक कीर्तिमान भी बताया जा रहा है। इंदौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए चीनी सामान के बहिष्कार का संदेश दिया। कुछ स्थानों पर चीनी सामान की होली भी जलाई।
चीनी सामान का विरोध करने वालों में सभी वर्ग के लोग शामिल थे। इनमें सामाजिक संगठन, स्कूल और कॉलेज के विद्याथीँ, राजनीतिक दल, व्यापारी, अभिभाषक एवं अन्य वर्ग के लोग शामिल थे। लोग अपने हाथों में बैनर भी लिए थे, जिनमें लिखा था- मैं सरहद पर जाकर दुश्मनों से लड़क नहीं सकता, लेकिन मेरा संकल्प है कि न तो मैं चीनी सामान खरीदूंगा और न ही बेचूंगा। (फोटो : धर्मेन्द्र सांगले)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख