Hanuman Chalisa

शाजापुर के मक्सी में उपद्रव, तनाव को देखते हुए स्कूल बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (08:29 IST)
violence in maksi : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में स्थित मक्सी में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार शाम 2 समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। तनाव को देखते हुए कई स्कूलों ने छुूट्‍टी घोषित कर दी है। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, भाजपा की सदस्यता अभियान के दौरान 2 दिन पहले एक युवक से मारपीट के मामले में 2 समुदाय एबी रोड स्थित बावड़ी मोहल्ले में आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। 

कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मक्सी में हुई घटना वाले क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है।
 
उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष सिंह ने बताया कि जिले के मक्सी कस्बे में पिछले दो दिन से दो पक्षों के बीच तनाव था और बुधवार शाम को दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
 
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 6 को इंदौर रेफर किया गया है जबकि एक का उज्जैन में इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
 
Photo courtesy : PRP JS Shajapur 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

अगला लेख