Hanuman Chalisa

महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन, सिर्फ 1 दिन में, पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (21:46 IST)
अब एक ही दिन में महाकाल और ओंकारेंश्वर के दर्शन हो सकेंगे। मध्यप्रदेश में आज से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा (PM Shri Tourism Air Service) और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा (PM Shri Religious Tourism Heli Service) शुरू हो गई है। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर में इसका शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ना है। मध्य प्रदेश सरकार ने छोटे-छोटे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से सर्किट बनाकर यह हवाई सेवा शुरू की है। इसमें धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा और धन व समय की भी बचत होगी।
 
क्या लिखा सोशल मीडिया पर : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि धार्मिक स्थलों तक सुगम होगा पहुंचना। पर्यटन को मिलेंगे नई उड़ान के पंख. हमारा मध्यप्रदेश धार्मिक स्थलों और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। आज भोपाल में "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" एवं "पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा" का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया। प्रदेश की प्रगति के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हम नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। 
 
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर्यटन हेली सेवा में पहली यात्रा की। विजयवर्गीय ने हेलीकॉप्टर में बैठकर सफर किया और गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोनों ही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
<

धार्मिक स्थलों तक सुगम होगा पहुंचना, पर्यटन को मिलेंगे नई उड़ान के पंख...

हमारा मध्यप्रदेश धार्मिक स्थलों और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। आज भोपाल में "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" एवं "पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा" का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया।… pic.twitter.com/CmNuJWjBR1

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 14, 2024 >
विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच एक धार्मिक पर्यटन सर्किट बनेगा। इसके संचालन का केंद्र इंदौर होगा। श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के जरिए धार्मिक तीर्थ स्थलों तक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। 
<

डबल इंजन की सरकार,
प्रदेश के विकास की डबल रफ्तार !!!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.@DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश के विकास को डबल रफ्तार दे रही है।

आज शुरू हुई पीएमश्री धार्मिक-पर्यटन हेली सेवा के माध्यम से पहले… pic.twitter.com/ezutF14TCT

— Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) March 14, 2024 >
यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तीर्थ स्थलों पर यात्री आ-जा सकेंगे। हालांकि इस अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है कि एक दिन में कितने फेरे लगेंगे। इसके लिए कितना किराया भक्तों को चुकाना होगा। 
Show comments

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

G-20 शिखर सम्मेलन शामिल होने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे PM मोदी, जानिए भारत कैसे लिखेगा कूटनीतिक इतिहास

UP में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मिल रही विश्‍वस्‍तरीय सेवा

नीतीश कुमार के शपथ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Delhi : किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ