Festival Posters

त्योहार पर तोहफा, उज्जैन में 11.43 करोड़ की लागत से बने खेल परिसर का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

Webdunia
शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (16:18 IST)
भगवान महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में नव निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने दीपोत्सव की सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते है। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग,शिक्षा एवं खेलो में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास,आत्मविश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है।
 
प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य भारत का लक्ष्य बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की मध्य प्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों के कोचेस को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा की उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केटबॉल,मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंभ खेल की बात आती है तो उसमें उज्जैन का नाम सर्व प्रथम आता है।उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिसरों के साथ मुझे उम्मीद है कि इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाडी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगें।
 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार मेडल जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी श्री विकास भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं ,उन्होंने इस उपलब्धि से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हॉकी व ध्यानचंद स्पर्धा  को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने शीघ्र ही उज्जैन में एस्ट्रो टर्फ युक्त स्टेडियम की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की।
 
 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा।इसी के साथ उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। 
 
 उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री डॉ यादव की दूरदर्शिता व खेलों के प्रति रुझान का ही परिणाम है कि आज जिले में बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण हो रहा है।जिले में खेल विभाग का यह दूसरा वृहद खेल परिसर हैं। विभाग का पहला खेल परिसर, महानंदा खेल परिसर है, जिसमें इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधा व स्वीमिंगपूल उपलब्ध है।

नव निर्मित खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक सिंथेटिक ट्रेक है तथा इसी परिसर में बहुउ‌द्देशीय खेल परिसर है जिसमें बेडमिंटन, टेबल टेनिस, मलखंभ एरिना, शूटिंग,फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट ,खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्लेयर्स लॉबी, आदि सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक जिम की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था है। राजमाता विजयराजे सिंधिया खेल परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है। इस खेल परिसर का  निर्माण 11.43 करोड़ रुपए से हुआ है।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खेल परिसर का लोकार्पण कर किया। उन्होंने परिसर का भ्रमण कर मलखंभ एरिना में मलखंभ खेल का  प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने परिसर के शूटिंग एरिना में शूटिंग का भी आनंद लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्री अनुज मिश्रा के साथ टेबल टेनिस खेला। फिर उन्होंने बैडमिंटन ,टेबल टेनिस ,एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

मुख्यमंत्री योगी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप जीत पर बधाई

वृद्धावस्था पेंशन को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब अलग से आवेदन की जरूरत नहीं, विभाग खुद करेगा संपर्क

UP में दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान कानून में बड़ा संशोधन, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा अधिनियम

अगला लेख