कोरोनाकाल में निजी स्कूलों की मनमानी पर नाराज शिवराज,फीस को लेकर एक्ट बनाने के दिए संकेत

विकास सिंह
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:20 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में सरकार के तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी निजी स्कूलों की ओर से अधिक फीस वसूले जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निजी स्कूल के अधिक फीस वसूले जाने की शिकायत की थी जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने इंदौर कलेक्टर को पूरे मामले के समाधान करने के निर्देश दिए। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में स्कूलों के ट्यूशन फीस कई गुना बढ़ाए जाने से महिलाओं बहुत व्यथित थी इसलिए स्कूल प्रबंधन को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस साथ मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि निजी स्कूलों की ओर से अनाप-शनाप फीस वसूली को रोकने के लिए सरकार जल्द ही कानून बनाने जा रही है।  शनिवार सुबह बाढ़ और बारिश की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। कोरोना संकटकाल में स्कूलों को अनाप-शनाप फीस वसूलने नहीं दिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख