Hanuman Chalisa

सिंधिया को लेकर टिप्पणी पर CM शिवराज का तंज, राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती है

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (00:36 IST)
इंदौर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सालभर पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ताजा टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात तंज कसा और कहा कि राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती है।
 
राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कहा था कि सिंधिया भाजपा में रहकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं बन सकेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में ही आना होगा।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी को जवाब, काश कांग्रेस में रहते हुए इतनी चिंता कर लेते
चौहान ने इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब राहुल कहां गए थे और उन्हें क्या हो गया था? इसलिए मैं कहता हूं कि राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती है। 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अन्याय से बरसों पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया (अब दिवंगत) के साथ भी अन्याय किया था और उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। चौहान ने राहुल पर निशाना साधा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ थे तो वे उन्हें लात मारते थे और जब वे कांग्रेस से बाहर चले गए, तो उन्हें इशारे से बुला रहे हैं।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल गांधी ने की बड़ी भविष्यवाणी
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार को मार्च 2020 में सत्ता से रुखसत होना पड़ा था। इस बड़े दल-बदल के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख