rashifal-2026

MP में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा मैदान में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (21:52 IST)
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा को रविवार रात प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस के केंद्रीय संगठन की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के अनुसार सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री पटेल और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से आदिवासी चेहरा मल्होत्रा प्रत्याशी होंगे।
 
मल्होत्रा की आदिवासियों की बीच खासी पैठ मानी जाती है और वे वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। उस समय वहां पर कांग्रेस के टिकट पर रामनिवास रावत विजयी हुए थे, जो अब भाजपा में आ गए हैं और भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
 
बुधनी में पूर्व मंत्री पटेल का मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव के साथ होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी माने जाते हैं और विदिशा से सांसद भी रह चुके हैं। बुधनी में श्री चौहान के सांसद बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र देने के कारण उपचुनाव हो रहा है। इन दोनों ही क्षेत्रों में नामांकन-पत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो गया है और मतदान 13 नवंबर को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo के विंग्स टकराए

Myanmar में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कोलकाता में झटके

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

सतर्कता, समन्वय और समयबद्ध तैयारी से होगा सफल बाढ़ प्रबंधन : CM योगी

अगला लेख