Festival Posters

पत्र पॉलिटिक्स:हिंदू वोटरों को नाराज करने वाले दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाएं सोनिया गांधी

विकास सिंह
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (18:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क पर उतरकर कांग्रेस को जिंदा रखने की कोशिश में लगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी के नेता ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर दिग्विजय सिंह की शिकायत की है। अपने पत्र में विश्वबंधु राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह के हिंदू विरोधी बयानों से कांग्रेस पार्टी गर्त में जा रही है इसलिए दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की सख्त जरुरत है। 
 
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में विश्वबंधु राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह सिर्फ एक विशेष वर्ग के वोटरों को खुश करने के लिए लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने में लगे है औऱ इससे पार्टी का हिंदू वोटर लगातार खिसकते जा रहा है। अपने पत्र में उन्होंने दिग्विजय सिंह के धारा 370 सहित बाटला हाउस एनकाउंटर और ‘ओसामा जी’ जैसे बयानों का जिक्र किया है। 

विश्वबंधु राय ने कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने और कांग्रेस सरकार को गिराने की भूमिका की जांच की जाने की मांग भी है। इसके साथ दिग्विजय सिंह के प्रभार वाले राज्यों में कांग्रेस की हार को लेकर भी सवाल उठाए है। 
भाजपा ने कसा तंज-अपने बयानों के जरिए भाजपा को घेरने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के नेता के आवाज उठाने के बाद भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि “दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की कब्र खोदने वाला बताते हुये उनकी जुबान पर लगाम लगाने की माँग   सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी से की है। मि.बंटाढार तो अपना काम करेंगे ही लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का नेतृत्व इतना कमजोर बेबस और लाचार क्यों है ?

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों दिग्विजय सिंह की सक्रियता काफी चर्चा के केंद्र में है। रविवार को भोपाल में संघ से जुड़ी संस्था को जमीन आवंटन को लेकर दिग्विजय सिंह ने सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का बड़ा दावा, टैरिफ से रोका भारत पाक युद्ध

रायबरेली में हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा संविधान की जगह बुलडोजर ने ली, इंसाफ की जगह डर ने

Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, जानिए कहां कैसा है मौसम?

बिहार चुनाव के एलान के बाद एक्शन में लालू यादव, इस पोस्ट से गरमाया सियासी पारा

ट्रंप ने एक बार फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका आने वाले ट्रकों पर लगेगा टैक्स

अगला लेख