Hanuman Chalisa

सनसनीखेज, कांग्रेस नेत्री को मारकर जलाया, भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (21:02 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की बाणगंगा थाना क्षेत्र से लगभग 27 माह पहले लापता हुई कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डांगरे की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने उसकी हत्या कर उसे जला दिए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जा रहे है।
 
इंदौर पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र ने एक प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 16 अक्टूबर 2016 को ट्विंकल डांगरे (22) निवासी फ्रीगंज बाणगंगा क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इस हाई प्रोफ़ाइल हो चुके मामले में लगभग तीन सौ से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों का नार्को टेस्ट भी कराया गया था।
 
मिश्र के अनुसार कड़ी दर कड़ी जोड़कर पुलिस ने एक ही परिवार के चार और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी जगदीश करोतिया (65), अजय करोतिया (36), विजय करोतिया (38), विनय करोतिया (31) और नीलेश कश्यप (28) बताए जा रहे हैं।
 
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ट्विंकल उनके परिवार की प्रतिष्ठा के लिए चुनौती खड़ी कर रही थी। यही वजह रही की ट्विंकल की पांचों ने एकमत होकर हत्या कर दी। उसके शव को जलाकर उसकी राख को पानी में बहा दिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा चिन्हित जगह पर खुदाई कर ट्विंकल के शव की राख और राख में से एक जोड़ी बिछिया, ट्विंकल के अधजले कपड़े और एक ब्रेसलेट बरामद किया है।
 
गिरफ्त में आए आरोपी जगदीश और उनकी बेटी भाजपा से पूर्व पार्षद रह चुके हैं। मृतक कांग्रेस नेत्री ट्विंकल इंदौर शहर कांग्रेस में सचिव पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा हैं ट्विंकल लापता होने के कुछ दिनों पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख