Hanuman Chalisa

प्रियंका के दौरे से पहले ग्वालियर मेें भिड़े कांग्रेसी, लाठी-डंडों और हॉकी से किया हमला

विकास सिंह
बुधवार, 5 जुलाई 2023 (13:38 IST)
भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे से पहले कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ग्वालियर के कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ने  के साथ उनके बीच जमकर झूमाझटकी और आपस में लाठी डंडे चले।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत में पहुंचे पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव व प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के रिश्तेदार माटू यादव समर्थकों के बीच कहासुनी से शुरु हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। रेलवे स्टेशन से संजय यादव व माटू यादव समर्थकों के बीच स्वागत को लेकर विवाद शुरु हुआ। उसके बाद पूर्व मंत्री का काफिला होटल सेंट्रल पार्क पहुंच गया। जहां माटू यादव और संजय यादव के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थकों ने एक दूसरे डंडे व हॉकी लेकर हमला कर दिया। हमले में कांग्रेस विधायक लाखन सिंह और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह के साथ भी धक्कामुक्की हुई। इस बीच एक गुट के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता संजय यादव की गाड़ी की कांच फोड़ दिये। इसके साथ माटू यादव समर्थकों ने संजय यादव को होटल के अंदर घेर लिया और उनके साथ हथापाई की। वहीं इसके बाद माटू यादव के समर्थकों ने संजय यादव के साथी के कुछ बोलने पर उसके साथ हाथा-पाई शुरु कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख