राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराने से कांग्रेस नेता भाजपा में हो रहे शामिल, विधायक दल की बैठक में बोले CM डॉ. मोहन यादव

विकास सिंह
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (09:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान को नीचे तक ले जाने की बात कही। पार्टी नेताओं ने कहा कि हमारा प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय होगी। विकसित भारत संकल्प लेकर हमें प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है।

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विधायक जनसमस्या शिविरों और आम जन के साथ निरंतर सम्पर्क के माध्यम से उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है। आज विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनका प्रचार भी आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरा करवाने के साथ ही उनकी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो अनुकूल वातावरण है, उसमें विस्तार करते हुए लोक सभा निर्वाचन में मत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य होना चाहिए। इसके लिए मतदान केंद्र के अनुसार विजय के संकल्प को ध्यान में रखकर भूमिका निभाई जाए। अभी कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के मामले में किए गए व्यवहार को पूरे देश में एक बड़ी गलती माना है। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने बड़ी गलती की है, जिसकी निंदा देश की जनता ने भी की है। उनके इस व्यवहार के कारण कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। अनके कांग्रेस के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की धमक पूरे देश में सुनाई दी। यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक एक गौरव शाली यात्रा रही है। पूरे देश में अगर सबसे उत्कृष्ठ संगठन की बात अगर होती है तो मध्यप्रदेश का संगठन और यहां के कार्यकर्ता का नाम सर्वप्रथम आता है। यहां के कार्यकर्ता और संगठन के साथ ही हमारे विधायकगण भी सर्वश्रेष्ठ हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गौरवशाली यात्रा में लाखों कार्यकर्ताओं का बलिदान हुआ है आज अगर धारा 370 और 35 ए समाप्त हुई तो इसके पीछे कई कार्यकर्ताओं का बलिदान है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्रामोदय, विनोबा भावे ने सर्वोदय,दीनदयाल जी ने अंत्योदय का मंत्र दिया ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्रोदय का मंत्र हमें दिया है। हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर मोदी के नेतृत्व में सपनों का भारत बना रहे हैं। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें जीत कर हमें मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इस संकल्प के साथ मैदान में जुट जाएं।
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 लोग घायल

Weather Update: देशभर में वर्षा का दौर जारी, दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

अगला लेख