khatu shyam baba

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (16:14 IST)
विधानसभा चुनावों से पहले मध्‍यप्रदेश में उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल, कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि सोमवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में प्रवेश करने वाली है। लेकिन इसके ठीक पहले विधायक वानखेड़े की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।

घर से लिया हिरासत में : पुलिस ने आगर- मालवा से कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े को उनके घर से हिरासत में लिया है। उन्‍हें कोतवाली थाना आगर ले जाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे गिरफ्तारी नहीं बताया है।

क्‍यों किया गिरफ्तार : दरअसल, कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने चैलेंज किया था कि अगर किसानों को फसल का मुआवजा नहीं दिया गया तो जन आशीर्वाद यात्रा जिस भी जिले में आएगी उसको काले झंडे दिखाए जाकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वह हालत की जाएगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। विधायक वानखेड़े की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने तानाशाही बताया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना कोतवाली के सामने धरना देकर बैठ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

अगला लेख