Biodata Maker

कांग्रेस को संविधान बचाओ नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालना चाहिए- सीएम डॉ. मोहन यादव

विकास सिंह
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (18:20 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर कहा कि कांग्रेस के मन में पाप है कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ग्वालियर में आयोजित संविधान गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां लगातार पाप करती आई हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है।

उन्होंने कहा जिस संविधान को बचाने की बात कांग्रेस कर रही है, उसको नुकसान पहुंचाने में उसकी ही बड़ी भूमिका है। कांग्रेस को देश की जनता से माफ मांगने की जरूरत है, उसे इसी के लिए माफी यात्रा निकालना चाहिए उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और इसके बाद की कांग्रेस को देखा जाए तो दोनों में जमीन आसमान का फर्क नजर आएगा। कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं को भुलाने और मिटाने का काम किया है। सुभाषचंद्र बोस, डॉ भीमराव अंबेकर, सरदार पटेल जैसे कई लोगों को इसलिए पीछे धकेल दिया गया कि कोई योग्य व्यक्ति नेहरू जी से आगे न निकल जाए।

सीएम ने कहा कि नेहरू जी से लेकर राहुल गांधी तक आते आते कांग्रेस के पाप का घड़ा लबालब हो गया है। इनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि कभी दिल्ली से कोई चुनाव लड़ें, इसलिए देश के आखिरी कोने केरल जाकर खुद के लिए जगह तलाशते हैं। जिन बाबा साहब के नाम पर यात्रा निकालने की बात कांग्रेस कर रही है, उन्हें कभी पनपने नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को हर चुनाव में हराने की पूरी ताकत झोंक दी। इसके लिए खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी जुट गए थे। आंबेडकर को हराने वाले नेता को कांग्रेस ने पद्म विभूषण दे दिया। जबकि आंबेडकर को 45 साल तक किसी सम्मान से नहीं नवाजा गया।भाजपा ने संविधान निर्माता के जन्म और मृत्यु के दिनों को याद रखने के लिए विशेष दिन निर्धारित किए। आंबेडकर जी के जन्म, दीक्षा, शिक्षा और मृत्यु से जुड़े हर स्थान पर स्मारक बनाए।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नकली गांधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खानदान को भी मिटा दिया। अब उनको कोई नहीं पहचानता।जनता और देश कांग्रेस की चालाकियों को जान चुका हैं। वह कांग्रेस से संविधान में छेड़छाड़ और धारा 370 जैसे कलंक के लिए हिसाब मांगेगी। इसके लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे और माफी यात्रा निकाले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

हुमायूं कबीर TMC से निलंबित, किया था बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान

वायु प्रदूषण : संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, बैनर पर लिखा मौसम का मजा लीजिए

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ठप, दूसरे दिन भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द

काउंटर से टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP सत्यापन से ही मिलेगा तत्काल टिकट

अगला लेख