shiv chalisa

संकल्प हुआ पूरा, कांग्रेस की जीत पर 15 साल बाद पहने कार्यकर्ता ने जूते

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (12:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक नंगे पैर रहने और जूते नहीं पहनने का संकल्प लेने वाले कांग्रेस के 40 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने यहां बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में अपने पैरों में 15 साल बाद जूते पहने।


कमलनाथ ने अपने ट्वीट पर इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाए, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूते नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने इस मौके का फोटो भी शेयर किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर लिम्मबोदा गांव के रहने वाले दुर्गालाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह के समर्थक हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्गालाल ने 15 साल पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2003 में कांग्रेस की सरकार बनने तक पैरों में जूते नहीं पहनने और नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था। अब 15 साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दुर्गालाल का संकल्प पूरा हुआ और उन्होंने आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर उनकी मौजूदगी में नए जूते पहने।

कमलनाथ ने 17 दिसंबर को प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और मध्यप्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। मालूम हो कि दिग्वियज सिंह वर्ष 1993 से 2003 तक कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और वर्ष 2003 में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव हार गई थी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कले से लापता साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

शिवमय हुई अयोध्या नगरी, बम-बम भोले से गूंजायमान

महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रोन से निगरानी और तीन लेयर सुरक्षा

गुजरात को मिलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए अहमदाबाद और उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल

अगला लेख