पोस्टर पॉलिटिक्स: भोपाल में लगे कमलनाथ को करप्शन का हैवान बताने वाले पोस्टर, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

विकास सिंह
बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (16:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पोस्टर पॉलिटिक्स थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनावी सरगर्मी  के बीच राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगे नजर आए। राजधानी के पॉश इलाकों में कमलनाथ के पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें उन्हें शाहरुख खान की हाल में रिलीज हुई मूवी 'जवान' के रुप में दिखाने के साथ पोस्टर पर लिखा है- 'करप्शन का Haiwan'।

भोपाल के विट्ठल मार्केट, एमपी नगर,10 नंबर मार्केट में लगे पोस्टर में  कमलनाथ का हैवान बताने के साथ एक QR कोड भी है। पोस्टर में  दिख रहे QR कोड को स्कैन करने पर एक वेबसाइट ओपन हो रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टर के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और  उन्होंन पोस्टर को फाड़ने के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ के मीडिया एडवाइज पीयूष बबेले ने कहा कि “मध्य प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कमीशनराज की सत्ता नैतिक पतन के चरम पर पहुँच गई है।आज इन्होंने घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए माननीय कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए। कांग्रेस मीडिया विभाग ने यह पोस्टर फाड़ दिये।हम इस भ्रष्ट सत्ता को भी ऐसे ही हटा देंगे।"

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पोस्टर के पीछे भाजपा का हाथ होने से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए आत्म चिंतन का विषय है। कांग्रेस गुटों में बटी हुई है। कांग्रेस को जांच करवानी चाहिए कि दिग्विजय सिंह ये पोस्टर लगवा रहे हैं या फिर अरुण यादव।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं पहले मुख्‍तार अंसारी और अब दंगाइयों से सीधे भिड़ने वाली बहराइच की IPS वृंदा शुक्ला?

Video : जर्मन राजदूत का BMW को नजर से बचाने का टोटका, नई कार पर टांगी नींबू-मिर्ची, यूजर बोले- स्वास्तिक भी बनाना था

भारत को UNSC में स्थायी सदस्यता और वीटो पॉवर मिलने का फर्जी दावा

वायनाड से पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखेंगी प्रियंका गांधी, कितनी है जीत की संभावना

Samsung Galaxy Ring के Pre order, मुफ्त मिलेगा 10000 तक का सामान

सभी देखें

नवीनतम

SCO समिट : जयशंकर की शहबाज से मुलाकात, PAK पीएम ने आगे बढ़कर मिलाया हाथ

पागल हाथी हैं राहुल गांधी, ये क्या बोल गए प्रमोद कृष्णनम

हेमंत सोरेन ने कोयला बकाया मुद्दे पर पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर क्यों नहीं हो रहा उपचुनाव?

बम की धमकी के बाद दिल्ली-शिकागो उड़ान को कनाडा की ओर मोड़ा गया

अगला लेख