भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के शामिल होने पर सियासी बवाल, बोले नरोत्तम भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में राहुल की यात्रा

विकास सिंह
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (12:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार नए-नए विवादों में घिरती जा रही है। आज भारत जोड़ो यात्रा के 85वें दिन राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के चलने को लेकर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल एक दिन के ब्रेक के बाज आज सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के सुरासा से शुरु हुई तो उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी साथ चलती हुई दिखाई दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्वरा भास्कर के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दिए।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह वहीं स्वरा भास्कर हैं जिन्होंने चड्डा के भारतीय सेना के खिलाफ दिए बयान को स्वरा भास्कर शक्ति दे रही थी। यह वहीं स्वरा भास्कर है जो पाकिस्तान के समर्थन में तारीफ के कसीदे गढ़ने के साथ मॉब लिचिंग, ऑनर किलिंग का समर्थन करती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सच्चाई बयां करती है तो आप राजनीति कह देते हो। पर क्या यह वास्तविकता नहीं है कि कन्हैंया कुमार, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसकिता वाले राष्ट्र के विरोधी लोगों को समर्थन करने वाले लोग भारत जोड़ो यात्रा मे है। क्या भारत जोड़ो यात्रा, भारत को तोड़ने वाले लोगों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा नहीं है।

स्वरा भास्कर पर विवाद क्यों?-बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होने पर विवाद की बड़ी वजह उनके लगातार विवादित बयान आना है। दरअसल स्वरा भास्कर ने पिछले दिनों स्वरा भास्कर ने  अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के भारतीय सेना को लेकर दिए विवादित बयान का खुलकर समर्थन किया था। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए ऋचा चड्ढा का समर्थन करते हुए लिखा था कि ऋचा आपके लिए ताकत और बहुत सारा प्यार।
वहीं इससे पहले स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर लगातार अपने विवादित बयानों के लिए ट्रोल होती आई है। पिछले साल में नए भारत में डर लगने वाले विवादित ट्वीट पर स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के अकाउंट के लिए RBI का नया नियम

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मार गिराए

अगला लेख