CM एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत के महाकालेश्वर के गर्भगृह में प्रवेश से विवाद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (17:02 IST)
Ujjain MP News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे ने प्रतिबंध के बावजूद यहां महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ भगवान की पूजा करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया। इसका वीडियो वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया। 
 
अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आम लोगों को भगवान के दर्शन के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है जबकि अति विशिष्ट व्यक्ति (VIP) को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में नए जिलों की मांग पर परिसीमन आयोग का गठन, इंदौर, उज्जैन जैसे बड़े जिलों की सीमाओं का फिर से होगा निर्धारण?
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ भगवान की पूजा करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया। इसका वीडियो वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया, क्योंकि गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर करीब एक साल से प्रतिबंध लगा हुआ है।
 
महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है और यहां सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए कहा, आम श्रद्धालु को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है जबकि वीआईपी को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी गई।
ALSO READ: डमरुओं के नाद से गूंजी धरती, गूंजा आसमान, उज्जैन में बना विश्व कीर्तिमान
उन्होंने कहा, यह नियमों के खिलाफ है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा, किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह (शिंदे का) अनधिकृत प्रवेश है और मैंने मंदिर प्रशासक को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
 
मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और गर्भगृह के प्रवेश व अन्य पहलुओं की देखरेख के लिए जिम्मेदार निरीक्षक के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख