Hanuman Chalisa

बुंदेलखंड में पानी के लिए बहा खून

कीर्ति राजेश चौरसिया
मध्यप्रदेश में गर्मी शुरू होते ही पानी को लेकर भी संघर्ष शुरू हो गया है। ताजा मामला बुंदेलखंड के पन्ना जिले का है जहां एक युवक की पानी को लेकर हुई तनातनी के चलते हत्या कर दी गई। पानी को लेकर हुए इस संघर्ष को जातिवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदहा में जब रामकिशोर कुशवाहा नामक एक युवक पानी भरने गया तो उस समय ब्राह्मण जाति के लोग पानी भर रहे थे और वहां अन्य लोगों को पानी भरने से मना किया जा रहा था। उनका कहना था कि पहले हम लोग पानी भरेंगे, बाद में तुम लोग भरना। फिलहाल तुम हैंडपंप से दूर रहो वरना हमारे बर्तन अपवित्र हो जाएंगे।

दरअसल, उस समय तो मामला बहस पर समाप्त हो गया मगर घटना की देर रात जब युवक अपने घर जा रहा था तो घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। युवक की लाठी, डंडों, लोहे की राडों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी और भाग गए।

बाद में युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पन्ना लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मृतक रामकिशोर को गांव के ही जलज, सलेहा, बिज्जन पांडे, बिक्कू पांडे, वीरू पांडे आदि ने साथियों के साथ मिलकर मारा है।

घटना की रिपोर्ट थाने में कर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

जलसंकट को लेकर हरपालपुर में मटके फोड़े : दूसरी ओर छतरपुर जिले के हरपालपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट दूर करने की मांग को लेकर नगर परिषद का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद पहुंचकर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और जब अधिकारियों और अध्यक्ष ने नहीं सुनी तो अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पेयजल संकट दूर करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देना चाह रहे थे, लेकिन कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख