Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP में भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले विवाद,स्वागत पैम्फलेट पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर नदारद, मनाही के बाद दिग्विजय की फोटो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 2 नवंबर 2022 (18:11 IST)
भोपाल। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश आने से पहले प्रदेश कांग्रेस में नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जो स्वागत स्वागत पैम्फलेट और पोस्टर जारी किया है उस पर एक नहीं कई विवाद खड़े हो गए है। कांग्रेस के इस पोस्टर पर कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर गायब है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मनाही करने के बाद भी पैम्फलेट पर उनकी फोटो कमलनाथ के साथ लगाई गई है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, जानें भारत जोड़ो यात्रा का क्या है सियासी कनेक्शन?
दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश में यात्रा को लेकर छपने वाले पोस्टर पर अपनी तस्वीर लगाने से मना कर दिया था। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खड़गे और कमलनाथ की तस्वीरें लगाने का सुझाव दिया था। लेकिन आज भारत जोड़ो यात्रा के पम्पलेट पर दिग्विजय सिंह की तस्वीर नजर आई लेकिन पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर ना ही किसी पोस्टर में है ना ही ब्रोशर में छापी गई है।

भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत ब्रोशर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की  फोटो है। वहीं प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और  नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की फोटो है लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे की कोई तस्वीर नहीं है।

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार सामग्री में दिग्विजय सिंह का फोटो होने पर प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ दिग्विजय सिंह के आपसी खींचतान का विषय है। दोनों ही नेताओं के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि एक दूसरे की बात नहीं मान रहे हैं।

दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर के आसपास बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा प्रदेश में 13 दिन रहेगी। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में 400 किलोमीटर के करीब सफर तय करेगी।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 30 से अधिक विधानसभा और आधा दर्जन लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। भारत जोडों यात्रा प्रदेश के 06 जिलों से गुजरेगी। बुरहानपुर की दोनों विधानसभा सीटों नेपानगर और बुरहानपुर से होते हुए यात्रा खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा के सुसनेर विधानसभा से होते हुए राजस्थान में प्रवेश केरगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maruti Suzuki : मारुति ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 2.5 करोड़ कार बनाने वाली देश की पहली कंपनी बनी