भोपाल में खतरनाक हुआ कोरोना संक्रमण, कलेक्टर की अपील, जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें

बुजुर्गो और बच्चों को घर से बाहर नहीं ले जाएं- कलेक्टर

विकास सिंह
बुधवार, 24 मार्च 2021 (16:00 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद अब जिला कलेक्टर ने लोगों से घरों से बहुत जरुरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नागरिकों से अपील की है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों से कम से कम बाहर निकलें, अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना कारण घरों से बाहर नहीं ले जाएं।
 
इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि सभी लोग घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगायें,  बार-बार हाथों को धोते रहें और आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। लोगों से मिलते समय कम से कम 2 गज की दूरी अनिवार्य रूप से बनाएं रखे। बिना मास्क वालों से बात ना करें और आप किसी से बात कर रहे हैं तो स्वयं भी मास्क लगाएं और सामने वाले को भी अनिवार्य मास्क लगवाएं।
 
वहीं राजधानी भोपाल न  कोरोना ने इस  साल के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भोपाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। आज राजधानी भोपाल में आज 400 से अधिक नए केस मिले है, वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बीते एक सप्ताह में दो हजार के पार पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में बीते पंद्रह दिनों में संक्रमण की रफ्तार किस कदर बढ़ गई है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 11 मार्च को राजधानी भोपाल में मात्र 58 केस सामने आए जो आज 400 के आंकड़े तक पहुंच गया  है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख