कोरोना के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे व जीतेंगे, CM शिवराज की हुंकार, कर्मचारियों का बढ़ा DA जरूर देंगे

विकास सिंह
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (22:19 IST)
भोपाल। कोरोना से जूझ रहे प्रदेशवासियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश की जनता को दूरदर्शन के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कोरोना संकट को पहचान लिया तथा देश में लॉकडाउन जैसी व्यवस्था प्रारंभ कर दी। यह उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है कि समय रहते है हमने देश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर लिया है। जहाँ विश्व के इटली, स्पेन, अमेरिका जैसे देश भयानक संकट से गुजर रहे है भारत की स्थिति बेहतर है। 
 
जान हथेली पर रखकर काम - मुख्यमंत्री ने कहा कि 23  मार्च की रात 9 बजे शपथ लेने के बाद मैंने सबसे पहला काम वल्लभ भवन पहुँच कर कोरोना के संबंध में बैठक लेने का किया। पूरा शासन, प्रशासन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुट गया। हमारे डॉक्टर्स, नर्स, पैरामैडिकल स्टाफ, पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार जान हथेली पर रखकर लोगों की जिंदगी बचाने में लगे हैं। पूरे प्रदेश में जनता के सहयोग से प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के आह्वान को पूरी तरह से सफल बनाया गया है।
 
अपने हौसले से कोरोना हराएंगे -  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के योद्धाओं के साथ दुर्व्यवहार और पथराव जैसी शर्मनाक घटना इंदौर में हुई। हमने इसे अत्यंत गंभीरता से लेकर संबंधितों के विरूद्ध रासुका के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की। हमारे अमले का हौसला कम नहीं हुआ तथा दूसरे दिन पुन: वहीं कार्य करने पहुँच गए। मेरे कुछ अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं, परंतु उनका कार्य करने का हौसला नहीं टूटा है। हम अपने हौसले से कोरोना को हराएंगे।
घर पर मास्क बनाने की सलाह - मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रदेशवासी प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के रूप में खींची गई लक्ष्मण रेखा को पार नहीं कर रहे हैं। सभी घर तक सीमित हैं। प्रदेश में कोरोना से बचाव, इलाज की हर संभव व्यवस्था की गई है। अभी कोरोना टेस्टिंग की क्षमता वर्तमान में 500 है, जिसे बढ़ाकर अतिशीघ्र 1000 कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी स्थिति में मास्क उपलब्ध नहीं हो पाता है तो घर पर ही मास्क बना लें। सूती कपड़े को तीन फोल्ड करें तथा मास्क बना लें। उन्होंने अपने गमछे से तीन फोल्ड मास्क बनाकर बताया।
 
मजदूरों की भोजन, आवास व्यवस्था - मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जो मजदूर भाई-बहन दूसरे प्रदेशों में काम करके प्रदेश लौटे हैं तथा जो दूसरे प्रदेशों के हमारे प्रदेश में आए हैं, सरकार उन सबकी भोजन, आवास, जाँच, दवाईयों आदि की व्यवस्था कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हम इस महामारी से अभी दूर हैं। सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ 46 लाख गरीबों के लिए तीन माह के मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई है। शासन के अलावा बहुत सारी स्वयंसेवी संस्थाएं भी गरीबों को मुफ्त भोजन करवा रही हैं।

कर्मचारियों को देंगे बढ़ा हुआ डीए - मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा अपने अधिकारी-कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखती है। कोरोना संकट के चलते हमारा राजस्व संग्रहण अत्यंत कम हुआ है तथा सारे संसाधन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे हुए हैं फिर भी हम कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए अवश्य देंगे। अभी इसे स्थगित किया गया है।

कक्षा 01 से 8 तक जनरल प्रमोशन - मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा ‍कि प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परिक्षाएँ बाद में की जाएंगी। उनके लिए रेडियो स्कूल भी प्रारंभ किया गया है। मकान मालिकों से कहा गया है कि वे किराएदारों से मकान खाली न करवाएं। फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मजदूरों का वेतन न रोकें तथा उनकी भोजन आदि की व्यवस्था करें।
 
फसल खरीदी व्यवस्था 15 अप्रैल से - मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि उन्हें कृषि कार्यों के लिए हार्वेस्टर, कृषि उपकरण, आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे, इन पर रोक नहीं लगायी गयी है। पंजाब सरकार से संपर्क करके कहा गया है कि वे प्रदेश में हार्वेस्टर आने दें। किसान अपनी फसल बिना किसी बाधा के काट सकेंगे, परन्तु उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उनकी फसल की खरीदी की व्यवस्था भी आगामी 15 अप्रैल से की जा रही है। उनकी पूरी फसल खरीदी जाएगी।

घर पर रहकर मनाएं त्यौहार - प्रदेश में कोरोना संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग चाहे किसी भी समुदाय अथवा धर्म के हों, सभी कोरोना संकट में सहयोग कर रहे हैं तथा गत त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं। इस संकट में लोग मृत्युभोज, विवाह आदि आयोजन भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुरैना में संक्रमण फैलने का कारण दुबई से आए एक परिवार द्वारा वहाँ मृत्युभोज का आयोजन किया जाना था।

प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाएं - मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अप्रैल को सारे प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रात्रि 9 बजे से 9 बजकर 9 मिनट तक अपने अपने घरों की बाल्कनियों और दरवाजों में दिए, मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने के आह्वान को सफल बनाएं। इस समय घर की लाइट बंद करनी है, परन्तु अन्य यंत्र चल सकते हैं। हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाना है। कोरोना के अंधेरे से सबको मिलकर लड़ना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख