Hanuman Chalisa

दुष्कर्म में नाकाम वहशी पिता ने केरोसिन डालकर बेटी को जलाया

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (11:57 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक पिता ने बेहद वहशियाना हरकत करते हुए दुष्कर्म में असफल रहने पर अपनी ही बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।
 
करीब डेढ़ महीने पुरानी इस वारदात का खुलासा कल तब हुआ, जब आरोपी पिता ने अपनी दूसरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पिता की घिनौनी करतूत से गुस्साई दूसरी बेटी ने फौरन इस बारे में पुलिस को सूचित किया। वहीं केरोसिन से बुरी तरह जली बेटी का लगभग डेढ़ महीने ग्वालियर में इलाज चला, जिसके बाद उसे घर लाया गया है।
 
गोहद चौराहा थाना प्रभारी एसएस चौहान ने बताया कि छीमका गांव में 30 जुलाई को 18 साल की एक युवती अपने जीजा से घर में हंसी-मजाक कर रही थी। तभी युवती का पिता आ गया और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसमें असफल रहने के बाद उसने बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जली युवती को परिजन ग्वालियर ले गए, जहां उसका इलाज कराया।
 
बुधवार को फिर पिता ने अपनी दूसरी बेटी (19 साल) के साथ मारपीट कर उसके साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गुस्से में बेटी ने पुलिस को बुलाकर पूरी घटना बता दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता की पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। दो बेटी अभी घर पर ही हैं। इनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख