Hanuman Chalisa

प्रेमिका ने फोन पर नहीं की बात, प्रेमी ने पहले चाकू मारा फिर गला दबाकर ले ली जान

Webdunia
गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (17:42 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज 22 वर्षीय एक प्रेमी युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।
 
जिले के पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजाराम दुबे ने गुरुवार को बताया कि तिलगवां के निकट रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का सुंदरपुर निवासी अमित वर्मन से प्रेम संबंध था। युवक ने बात करने के लिए किशोरी को एक मोबाइल फोन दिया था। दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनों ने फोन बंद करवा दिया और युवक की बात उससे नहीं हो रही थी।
 
उन्होंने बताया कि किशोरी से बात नहीं होने पर आक्रोशित अमित बुधवार रात उसके घर चला गया और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस पर बचाव के लिए परिवार के सदस्य भागे तो उसने प्रेमिका को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में प्रेमिका की बहन घायल हो गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

पहली ही कैबिनेट बैठक में CM विजय की भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए क्या लिया बड़ा फैसला

Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

अगला लेख