खरगोन में 24 दिनों बाद हटाया गया कर्फ्यू, रामनवमी के दौरान भड़की थी हिंसा

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (18:10 IST)
खरगोन (मध्य प्रदेश)। खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव व आगजनी के बाद से लगाया गया कर्फ्यू प्रशासन ने 24 दिनों बाद बुधवार को पूरी तरह हटा दिया। प्रशासन ने बुधवार को शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उक्त जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा (धारा 144) और अन्य सभी प्रतिबंधों को भी हटा दिया गया है। शांति समिति की बैठक के बाद खरगोन के उपसंभागिय मजिस्ट्रेट मिलिंद ढोके ने बताया, प्रशासन ने बुधवार को शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि 10 अप्रैल से जारी निषेधाज्ञा को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा आज से ही समाप्त हो गई है। सभी प्रतिबंधों और कर्फ्यू को वापस ले लिया गया है। 10 अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल कर दिया गया है।

गौरतलब है कि खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें दुकानों, मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा था।

हालांकि ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया के त्योहार के मद्देनजर खरगोन शहर में प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू में ढील नहीं दी थी, जिसके चलते लोगों ने ये दोनों त्योहार घर पर ही मनाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का हुआ शुभारंभ जानिए विशेषताएं, कैसे है ग्रीनविच टाइम से अलग

उत्‍तराखंड में जल्द होंगे पंचायत उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने मांगा पदों का विवरण

सितंबर में हो रहे हैं ये बदलाव, जान लीजिए FD, आधार और आयकर के नियमों में फेरबदल

LIVE: मोदी- पुतिन के ठहाकों के बीच शहबाज शरीफ की हालत टाइट, कोई नहीं पूछ रहा

NSE और BSE ने MTNL पर लगाया जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख