Hanuman Chalisa

...जब पेट्रोलियम मंत्री ने मारे साइकिल के पैडल

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2018 (15:51 IST)
इंदौर। ईंधन तथा पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से यहां आयोजित 'सक्षम साइक्लोथॉन" में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए और साइकिल चलाई। पेट्रोलियम कन्जर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) और इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन के इस साझा आयोजन में करीब 30,000 साइकिल सवारों की रिकॉर्ड भागीदारी का दावा किया गया। 
 
पेट्रोलियम मंत्री ने प्रतिभागी साइकिल सवारों के उत्साह की तारीफ की और कहा कि साइकल चलाने से हम स्वस्थ रहते हैं और हमें पेट्रोलियम आधारित ईंधनों के संरक्षण में मदद भी मिलती है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से अपील कर चुके हैं कि वे ईंधन की बचत करें। 
 
 
प्रधान ने कहा कि आने वाले दिनों में पीसीआरए और इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन के बीच समझौता पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए जाएंगे ताकि साइकिल चलाने की अलग-अलग गतिविधियों का शहर में साल भर आयोजन किया जा सके। 
 
सयाजी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में भाजपा महासचिव एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय, मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस और ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भी शामिल हुए। सक्षम साइक्लोथॉन 13 किलोमीटर, 26 किलोमीटर, 43 किलोमीटर, 60 किलोमीटर और 94 किलोमीटर की श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने भाग लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख