Hanuman Chalisa

देवास में सफाईकर्मियों पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (14:43 IST)
देवास (मप्र)। देवास जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर अल्पसंख्यक समुदाय के 1 इलाके में नाली साफ कर रहे सफाईकर्मियों पर शनिवार को जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 आरोपी फरार है।
ALSO READ: Corona काल में खलनायक, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर हमला
खातेगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि आशीष राजौर की शिकायत पर पुलिस ने आदिल खां, आदिल के पिता हबीब खां और गोप खां को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आदिल का भाई आरिफ खां फिलहाल फरार है।
 
मुकाती ने आशीष के हवाले से बताया कि आशीष, दीपक कलोसिया और चंकी कोयला मोहल्ला में नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आदिल ने यह कहते हुए उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया कि नाली साफ करने से बहुत बदबू आती है।
 
बचाव में तीनों सफाईकर्मी वहां से भागे तो आदिल ने तीनों का पीछा किया और दीपक एवं चंकी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर अन्य लोगों के आ जाने के बाद आदिल वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आदिल के साथ उसका भाई आरिफ और पिता हबीब भी सफाईकर्मियों को मारने दौड़े थे।
 
पुलिस ने आदिल और उसके पिता हबीब खां को कन्नौद के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदिल ने बताया कि बंद के दौरान कोयला मोहल्ला की जामा मस्जिद के सदर गोप खां (60) ने उन्हें हमले के लिए उकसाया था और कहा था कि ये लोग हम नमाजियों को मार रहे हैं। इसी बहकावे में आकर हमने उक्त घटना को अंजाम दिया।
 
मुकाती ने बताया कि पुलिस ने गोप खां को भी भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है जबकि मामले के 1 अन्य आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख