मप्र : 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (23:36 IST)
Narmadapuram Madhya Pradesh Crine News : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को शुक्रवार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत मौखिक, दस्तावेजी साक्ष्य एवं सकारात्मक डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। दोषी को साथ ही 3000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने पीड़िता के माता-पिता को चार लाख रुपए का मुआवजा देने का भी फैसला सुनाया।
 
सिवनी मालवा की प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति तबस्सुम खान इस सनसनीखेज दुष्कर्म एवं हत्या के प्रकरण में दोषी अजय धुर्वे (30) को दुष्कर्म एवं हत्या के अपराध के लिए पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मृत्युदंड की सजा सुनाई और साथ ही उस पर 3000 रुपए के अर्थदंड भी लगाया।
ALSO READ: बलात्कारी बाबा बजिंदर सिंह को उम्रकैद, जानिए कौन है यह चमत्कारी और स्वयंभू प्रोफेट
अदालत ने पीड़िता के माता-पिता को चार लाख रुपए का मुआवजा देने का भी फैसला सुनाया। इसी साल जनवरी महीने में बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने मां के पास सो रही बच्ची को उठा लिया और और फिर जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया था। बाद में बच्ची की हत्या कर उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया था।
 
अदालत ने महज 88 दिनों के भीतर इस प्रकरण में अंतिम फैसला सुनाया है। जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी अजय को अभिरक्षा में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाया गया।
ALSO READ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी से सुप्रीम कोर्ट नाराज, प्राइवेट पार्ट छूना बलात्कार नहीं वाले फैसले पर रोक
सजा सुनाते हुए न्यायाधीश खान ने दिल्ली के निर्भया कांड को याद करते हुए एक कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा, हां मैं हूं निर्भया, हां फिर एक निर्भया। एक छोटा सा प्रश्न उठा रही हूं। जो नारी का अपमान करे, क्या वो मर्द हो सकता है। क्या जो इंसाफ निर्भया को मिला, वह मुझे मिल सकता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख