Hanuman Chalisa

भीषण गर्मी और पानी के अभाव में देवास जिले में छह हिरणों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (17:03 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र में पडियादेह गांव के जंगल में पानी के अभाव में छह हिरणों की मौत हो गई है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यहां के पडियादेह गांव के जंगल में एक ग्रामीण ने कल सुबह मृत हिरणों को देखा और थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। जंगल में छह हिरणों के शव मिले हैं। सभी मृत हिरणों को कन्नौद की नर्सरी में ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और पानी की कमी के चलते जंगली जानवर लू की चपेट में आ रहे हैं, जिससे कुछ जानवरों की मौत भी हुई है। पशु चिकित्सक ने बताया कि हिरणों की मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख