Dharma Sangrah

एक तो नोटबंदी और मंच पर जनप्रतिनिधि ने लगाए ठुमके (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (16:50 IST)
एक ओर आमजन नोटबंदी को लेकर कैश की जुगाड़ में लगातार बैंक की लंबी लाइनों की कतार में देखे जा रहे है, वहीं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कल्याण पटेल एक विवाह आयोजन में 'कजरारे कजरारे तेरे  कारे कारे नैना' इस तरह के फिल्मी गीतों पर न केवल नर्तकियों के साथ ठुमके लगाए बल्कि नोट भी बरसाए। 
दरअसल, घाटाबिल्लौद में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह के दौरान लगभग पौने ग्यारह बजे जब ठुमके लगना शुरू तो पटेल खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़कर उन पर नोट उड़ाने लगे। घाटाबिल्लौद के एक गार्डन में एक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस आयोजन में  दूसरे जिले से डांस के लिए कुछ बालाएं बुलाई गई थीं। 
 
इस विवाह समारेाह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल थे। उन्होंने पहले कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवाई फिर 'कजरारे-कजरारे तेरे कारे कारे नैना' जैसे गानों पर वे नर्तकियों के साथ डांस करने के लिए मंच पर चढ़ गए। उन्होंने डांस बार की तर्ज पर बालाओं पर नोट की बारिश शुरू कर दी। 
 
यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। उनका साथ देने के लिए अन्य दोस्त भी मंच पर चढ़ गए। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने पूरा वीडियो भी बना लिया। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो वह गलत है। मैं पूरे मामले की जानकारी अपने वरिष्ठों को दूंगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

भारत : यूएन प्रमुख ने की 3 अरब डॉलर के वैश्विक AI कोष की अपील

12 राज्यों SIR की तैयारी, आ गई राज्यों की लिस्ट, अप्रैल में चलेगा महाभियान

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

उत्‍तर प्रदेश बन रहा नेचुरल फॉर्मिंग हब, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंची फॉर्मिंग

लखनऊ में हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो का शुभारंभ, बुनकरों को मिलेगा नया बाजार

अगला लेख