देवास नगर निगम का 'स्वच्छता मिशन' का नया गाना रिलीज, इस बार बच्चों ने दिया संदेश

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (12:59 IST)
देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-2021 के तहत नन्हें-मुन्ने गायक और कलाकारों ने एक अद्भुत काम किया है। उन्होंने देवास शहर को कचरे और पॉलीथिन से मुक्ति का संदेश देते हुए एक वीडियो तैयार किया है।
 
इस गीत की खास बात यह कि इसमें जिन वाद्ययंत्रों का उपयोग किया गया है, वह सभी वाद्ययंत्र घरों से निकले कचरे से तैयार किए गए हैं। जैसे बासुंरी प्लास्टिक की खाली बॉटल से तैयार की, पेंट के खाली डिब्बों से बीट, नारियल की कटोरी में छेद करके इकतारा बनाया गया। नन्हें कलाकार इन्हीं वाद्ययंत्रों को बजाते हुए वीडियो में देखा जा सकता है, यूट्यूब पर यह वीडियो लांच किया गया।
 
यह गीत केशव कुंडल ने लिखा और कंपोज किया है। 6 से 10 साल के 25 नन्हें-मुन्ने सिंगर और एक्टर्स ने इसे तैयार किया। गीत का वीडियो देशभर में स्वच्छता के साथ-साथ प्लॉस्टिक से मुक्ति का भी संदेश देता है।
 
इन बाल कलाकारों के जबरदस्त उत्साह से भरा यह गीत 7 मार्च रविवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। वास्तविकता का आभास कराता हुआ यह गीत यह बताने की कोशिश करता है कि आने वाली पीढ़ी को हम किस तरह का पर्यावरण दे रहे हैं और यह भी बताता है कि नगर निगम ही नहीं बल्कि हर नागरिक की शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में उतनी ही जिम्मेदारी है। 
 
नन्हें-मुन्ने गायकों में भू‍वी उपाध्याय, आभा जोशी, पलाश दुबे, रोशन मांझी, अवनी जैन, सिद्धि किल्लेदार ने अपनी आवाज दी जबकि रिदमिस्ट अजय वरुदे, रनबीर सिंह वरुदे थे। नन्हें-मुन्ने कलाकारों में खुश कुंडल, अनन्या सूर्यवंशी, आराध्या सूर्यवंशी, रियांश सिंग, आयत अहमद शेख और तौफिक अहमद शेख ने बहुत ही अच्छा कार्य किया। कॉन्सेप्ट विशाल सिंग चौहान (DMC) का है। इस वीडियो के डायरेक्टर एलेस सिंग और प्रोड्यूसर स्पेट्रल ऑडियो और नगर निगम देवास हैं।
 
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में देवास का नाम टॉप लिस्ट में था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ मनोरंजन के लिए ताश खेलना अनैतिक आचरण नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Delhi में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, घुसपैठ के बाद गिरफ्तारी के डर से थे फरार

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

मध्य प्रदेश लीग स्थानीय क्रिकेटरों के सपनों को दे रही है उड़ान

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

अगला लेख