Publish Date: Wed, 25 Mar 2020 (14:05 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2020 (14:14 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास शहर में बुधवार को पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है और प्रशासन ने सभी लोगों से घर के भीतर ही रहने को कहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के बीच उज्जैन रोड़ स्थित एकता नगर में पुलिस पहुंची और वहां क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने मना किया।
पुलिस के मना करने पर मल्टी से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर और बल पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।