लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी भोपाल में लगातार सक्रिय और आक्रामक हैं दिग्विजय सिंह

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 19 जून 2019 (10:28 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान देश की सबसे हाई प्रोफाइल बनी भोपाल लोकसभा सीट चुनाव के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी अखाड़ा बनी हुई है। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों हार का सामना करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब भी उन पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।
 
चुनाव के दौरान जहां दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कोई भी सीधा हमला करने से बचते नजर आ रहे थे अब उनके खिलाफ खुलकर अक्रामक हो गए है। भोपाल से सांसद चुनी गई साध्वी प्रज्ञा ने जब लोकसभा के सदस्य की शपथ ली तब भी दिग्विजय ने उनको आंतकवादी बताते हुए उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। इसके पहले मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट में बीमारी के चलते पेश नहीं होने पर भी दिग्गी ने साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसा था।
 
हारने के बाद भी भोपाल में सक्रिय - भोपाल लोकसभा सीट से हार का सामना करने वाले दिग्विजय सिंह की चुनाव के बाद भी भोपाल में लगातार सक्रियता सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों भले ही दिग्विजय को हार मिल गई हो लेकिन इस हार के बाद भी दिग्विजय और उनकी पत्नी अमृता सिंह लगातार भोपाल के लोगों के बीच जा रहे हैं।
 
चुनाव के समय दिग्विजय सिंह ने भोपाल के विकास के लिए जिस मास्टर प्लान की बात कही थी उसको अब वह हार के बाद भी काम करते हुए दिखाई दे रहे है। दिग्विजय ने चुनाव के समय अपना जो विजय डॉक्यूमेंट पेश किया था उसको अमलीजामा पहनाने के लिए वह लगातार सक्रिय है। पिछले दिनों भोपाल-सीहोर को स्टेट कैपिटेल रीजन बनाने के कमलनाथ सरकार के फैसले के पीछे दिग्विजय सिंह की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
 
इस योजना के तहत नेशनल कैपिटेल रीजन (एनसीआर) की तर्ज पर भोपाल मेट्रोपोलिटेन रीजन को विकसित कर राजधानी के आसपास सैटेलाइट टाउन विकसित करने की योजना है। वहीं चुनाव के समय पूरे भोपाल में जमकर डोर-टू-डोर कैंपेन करने वाले दिग्विजय सिंह का अब भी भोपाल के लोगों के हर सुख दुख में लगातार पहुंचना भी चर्चा के केंद्र में है।
 
शहर के नेहरु नगर इलाके में मासूम के साथ घटी दुखद घटना के बाद दिग्विजय सबसे पहले पीड़ित के घर पहुंचने वाले नेताओं में से एक थे। इसके साथ ही पिछले दिनों में कोलार इलाके में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को मदद देने के लिए खुद जब दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह पहुंची तो लोग भी अचरज में पड़ गए। इसके साथ भोपाल में कोचिंग क्लास के संचालकों और स्टूडेंट्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिग्विजय सिंह दे चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

सभी देखें

नवीनतम

रूस का यूक्रेन के खारकीव और अन्य इलाकों पर ड्रोन से हमला, 3 लोगों की मौत

राजा रघुवंशी की मां से मिला सोनम का भाई गोविंद, राज और सोनम के अफेयर पर भी बोला

ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारतीय संविधान को लेकर क्या कहा CJI गवई ने?

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में US के 26 अब्राम टैंक नष्ट किए, 1200 से ज्यादा सैनिकों के शव भी भेजे

अगला लेख