rashifal-2026

अजब एमपी की गजब सियासत!, शिवराज से मिलने की आस में दिग्विजय का धरना, कमलनाथ ने आधे घंटे तक की मुलाकात

विकास सिंह
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (12:44 IST)
भोपाल। एमपी अजब है और यहां की सियासत गजब है। सियासी दांव पेंच के लिए अक्सर देश के सियासी परिदृश्य पर चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा देखने के मिला है। टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपने पूर्व एलान के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से समय नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रोक लिया जिसके बाद दिग्विजय सिंह सड़क पर धरने पर बैठ गए।
 
एक और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की आस में धरने पर बैठे रहे तो दूसरी ओर उन्हीं के साथी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी हुई और आधे घंटे तक एकांत में चर्चा भी।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और दिग्विजय सिंह को मिलने का समय नहीं देना वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर स्टेट हैंगर पर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एकांत में गुफ्तगू के कई तरह के सियासी मायने तलाशे जा रहे है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच एकांत में चर्चा में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। 
 
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद कमलनाथ दिग्विजय सिंह के धरना स्थल पर भी पहुंचे। कमलनाथ जब दिग्विजय सिंह के धरने पर पहुंचे थे तब मीडिया ने उनसे शिवराज से मुलाकात और समय मिलने के बारे में सवाल किया तो कमलनाथ भड़क गए और कहा कि बेकार की बात करते हो।

गौरतलब है कि पुलिस के द्धारा रोके जाने पर दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को 23 जनवरी को सुबह 11:45पर मिलने का समय दिया है, लेकिन दिग्विजय सिंह लिखित में समय देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम

पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

सभी देखें

नवीनतम

बड़ा खुलासा, अटल जी को राष्‍ट्रपति, आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी भाजपा

दिल्ली में आज से सिर्फ BS-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश, पेट्रोल के लिए PUC अनिवार्य

LIVE: राज्यसभा में आज पेश होगा जी राम जी बिल, संसद में हंगामे के आसार

बंगाल की खाड़ी के लिए जारी हुआ NOTAM, कौनसी मिसाइल टेस्ट करने वाला है भारत

विश्व ध्यान दिवस पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकरजी के नेतृत्व में विश्वभर में होगा सामूहिक ध्यान

अगला लेख