इंदौर साहित्य महोत्सव में 'मीटू' पर गर्मागर्म बहस

Webdunia
रविवार, 23 दिसंबर 2018 (14:44 IST)
इंदौर। साहित्य महोत्सव का तीसरा सत्र 'मीटू' जैसे विवादास्पद विषय को लेकर था जिसमें प्रतिभागियों ने माहौल  में गर्माहट ला दी। जमकर बहस हुई, आरोप-प्रत्यारोप लगे, आवाजें ऊंची हुईं। एक-दूसरे की बातें काटी गईं। यहां तक कि आयोजक प्रवीण शर्मा को अपने एक बयान के किसी शब्द विशेष को वापस लेना पड़ा।
 
इस गर्मागर्म सत्र में मालिनी अवस्थी, बेली कानूनगो, संदीप भूतोड़िया, इंदिरा दांगी, अनंत विजय और अपर्णा कपूर प्रतिभागी थे। इस सत्र को भारती दीक्षित ने मॉडरेट किया।
 
मालिनी अवस्थी ने कहा कि इस अभियान की सबसे बुरी बात यह हुई कि विश्वास टूटा है और लड़कियों को जो अच्छे अवसर सहज मिल रहे थे, वे इस आतंक के मारे मिलने बंद हो गए हैं। इंदिरा दांगी अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में थीं, वहीं अनंत विजय चुटकियां लेने से बाज नहीं आ रहे थे। माहौल के अनियंत्रित होने की शंका मात्र से आयोजक प्रवीण शर्मा को मंच पर आना पड़ा। 
 
कुल मिलाकर यह सत्र गर्माहट से भरा रहा और बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त भी हो गया। दर्शकों ने भी इस परिचर्चा का खूब सक्रियता से लाभ उठाया। इन दो सत्रों के बाद वाले सत्र में आखिर शरद पगारे को कहना पड़ा कि मालिनी और 'मीटू' सत्र मंच लूटकर ले गए हैं और हम एक लुटे हुए मंच पर खड़े हैं। इस सत्र में मुकेश वर्मा, सूर्यकांत नागर और शरद पगारे ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। इस सत्र को पद्मा सिंह ने संचालित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख