Hanuman Chalisa

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (23:38 IST)
Tikamgarh Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर 2 भाइयों के बीच विवाद का एक बहुत ही विचित्र और पीड़ादायक मामला सामने आया है। पिता के अंतिम संस्कार को लेकर 2 भाइयों के बीच विवाद हो गया और इसमें से एक भाई ने पिता के शव का आधा हिस्सा देने की मांग कर दी। विवाद के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के समझाने के बाद छोटे बेटे ने अंतिम संस्कार किया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हंगामा रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर लिधोराताल गांव में हुआ। जतारा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह डांगी ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
ALSO READ: यूपी की महिला ने 200 साल पुराने पेड़ का हिन्दू रस्मों के अनुसार किया अंतिम संस्कार
अधिकारी ने बताया कि ध्यानी सिंह घोष (84) अपने छोटे बेटे देशराज के साथ रहते थे और रविवार को लंबी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। गांव के बाहर रहने वाले उनके बड़े बेटे किशन को जब उनकी मौत की सूचना मिली तो वह वहां पहुंचा। उन्होंने कहा कि किशन ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अपने पिता का अंतिम संस्कार वह करेगा, जबकि छोटे बेटे ने दावा किया कि मृतक की इच्छा थी कि वह उनका दाह संस्कार करे।
ALSO READ: रेल विकास के लिए मध्य प्रदेश को 14700 करोड़ रुपए आवंटित : अश्विनी वैष्णव
अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत किशन इस बात पर अड़ गया कि शव को दो हिस्सों में काटकर दोनों भाइयों में बांट दिया जाए। अधिकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह किशन को समझाया जिसके बाद वह वहां से चला गया और छोटे बेटे ने अंतिम संस्कार किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख