किसान आंदोलन: हिंसाग्रस्त मंदसौर के डीएम और एसपी का तबादला

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2017 (10:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मंदसौर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का गुरुवार को तबादला कर दिया। इसी जिले में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंदसौर के कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला करके उन्हें उप सचिव मंत्रालय नियुक्त किया गया है। सिंह के स्थान पर ओपी श्रीवास्तव को कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मंदसौर के पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर मनोज कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
 
किसानों ने निषेधात्मक कदमों के बावजूद पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल हिंसा एवं आगजनी की जिससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बड़ी चुनौती पेश हो गई और विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ एकजुट होने का मौका मिल गया।
 
स्थिति के मद्देनजर केंद्र ने हिंसाग्रस्त राज्य में आरएएफ के 1100 जवानों को भेजा है जहां किसान रिण माफी एवं फसलों की बेहतर कीमतों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख