Publish Date: Tue, 01 Nov 2022 (10:26 IST)
Updated Date: Tue, 01 Nov 2022 (10:30 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत मच गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए। डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर भूकंप के संवेदनशील जोन के तहत आता है। यहां पर लगातार भूकंप के झटके लगते रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta