Hanuman Chalisa

इंदौर में रुचि सोया के पूर्व मालिक उमेश शाहरा के घर ED की रेड, 58 करोड़ के घोटाले में हुई थी FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (12:22 IST)
कांग्रेस नेता गोलू अग्‍निहोत्री पर कार्रवाई के बाद ईडी इंदौर में लगातार सक्रिय है और एक्‍शन ले रही है। लगातार चौथे दिन कार्रवाई करते हुए ईडी ने अब इंदौर के बडे कारोबारी उमेश शाहरा के यहां छापा मारा है। बता दें कि उमेश शाहरा रुचि सोया के पूर्व मालिक हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां बुधवार दोपहर तक कार्रवाई के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के ईडी अधिकारियों की टीम ने कारोबारी और रुचि सोया के पूर्व मालिक उमेश शाहरा के यहां छापे मारे हैं। अब तक यही जानकारी सामने आई है। उमेश शाहरा पर 58 करोड़ के लोन घोटाले में FIR हुई थी।

बता दें कि इसके पहले ईडी ने गोलू अग्‍निहोत्री के इंदौर में चंदन नगर स्थित निवास पर छापा मारा था। उनके अन्‍य ठिकाने को मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की नगदी के साथ-साथ अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अभी भी सर्चिंग जारी है। घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। गोलू अग्निहोत्री पर आरोप हैं कि उन्होंने क्रिकेट सट्टा, डिब्बा कारोबार और मनी लांड्रिंग के जरिए अवैध संपत्ति को बनाई है।

बता दें कि इंदौर में ईडी की यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में है क्‍योंकि गोलू अग्निहोत्री कांग्रेस नेता हैं और कुछ समय पहले राहुल गांधी के साथ उनकी एक तस्‍वीर वायरल हुई थी। पिछले विधानसभा में गोलू अग्निहोत्री को टिकट देने की चर्चा थी, हालांकि बाद में संजय शुक्‍ला को टिकट दे दिया गया था। राहुल गांधी से कनेक्‍शन सामने आने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है और मध्‍यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

अगला लेख