Hanuman Chalisa

'एमपी में दिल हुआ बच्चे सा' को मिला एफी अवॉर्ड

Webdunia
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (18:14 IST)
भोपाल। सुरुचिपूर्ण एवं लोकप्रिय एड कैंपेन के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के 'एमपी में दिल हुआ बच्चे सा' टीवीसी को प्रतिष्ठित एफी अवॉर्ड घोषित किया गया है। 
            
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह अवॉर्ड मध्यप्रदेश पर्यटन को बेस्ट ऑन गोइंग कैंपेन के लिए प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2016 में मध्यप्रदेश पर्यटन के इस एड कैंपेन को लांच किया था। इसे मिंटो हॉल के जीर्णोद्धार एवं कन्वेंशन सेंटर के कार्य की शुरुआत के अवसर पर लांच किया गया था।
            
मध्यप्रदेश पर्यटन के 'एमपी में दिल हुआ बच्चे सा' टीवीसी को शुरुआत से ही खासी लोकप्रियता हासिल हुई। इस एड में कहा गया है कि बचपन में कुछ नई अनोखी चीजों को देखकर जो खुशी मिलती है, दिल को कुछ ऐसी ही खुशी मिलती है मध्यप्रदेश आकर। 
 
एड में कहा गया है कि जो भी मध्यप्रदेश आता है, उसका दिल बच्चों सा बन जाता है। एड में बच्चों के रंग-बिरंगे खिलौने से बने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थल यह दर्शाते हैं कि यहां आकर दिल बच्चे सा हो जाता है।
            
एफी अवॉर्ड न्यूयॉर्क अमेरिकन मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा अत्यधिक प्रभावी एडवर्टाइजिंग प्रोग्राम के लिए वर्ष 1968 में स्थापित किया गया था। यह अवॉर्ड प्रभावी मार्केटिंग कम्यूनिकेशन के लिए संचालित कैंपेन एवं रचनात्मक प्रभावी कार्यों के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में भी दिया जाता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख