Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में हर्षोल्लास से मनी ईद, मांगी अमन-चैन की दुआ, गले लगकर दी बधाई

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (10:48 IST)
भोपाल। समूचे देश की तरह मध्यप्रदेश में भी आज ईद का त्योहार पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थानीय ईदगाह पहुंचे और सभी धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी।


सांसद आलोक संजर और महापौर आलोक शर्मा भी उनके साथ थे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। ईदगाह पर हजारों लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी और गले लगकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

इसके पहले कल रात ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ईद की खरीदारी के लिए राजधानी के पुराने क्षेत्रों के बाजार अलसुबह तक खुले रहे। बड़ी संख्या में लोग ईद की खरीदारी के लिए परिवार समेत बाजारों में पहुंचे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य हिस्सों से भी ईद का उत्साह चहुंओर दिखाई देने की खबरें हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख