इंजीनियरिंग छात्रों ने जिम्मी सेंटर पर देखा और सीखा 'रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग'

Webdunia
इंजीनियरिंग के छात्रों का तीन दिवसीय अनोखा प्रशिक्षण शिविर 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम  
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक दि‍न डॉ. गरिमा दुबे के निर्देशन में मालवा तकनीकी संस्थान के इंजीनियरिंग के कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
शामिल सभी विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, और कंप्यूटर साइंस के थे। प्रशिक्षण में रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग, ऊर्जा और पानी की बचत, विद्युत पैदा करने के लिए सोलर वायु तकनीक का प्रयोग, कुकिंग सोलर ड्रायिंग डिवाइस, जैव तकनीक द्वारा उगाए गए एवं सोलर तकनीक द्वारा तैयार खाद्य उत्पाद, प्राकृतिक रंग, औषधि, सौंदर्य उत्पाद, जैव रसायन व पोषक तत्व जैसी सभी जानकारियां विद्यार्थ‍ियों के लिए एकदम अनूठी थी। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से पेपर और घास-भूस का प्रयोग कर कंडे भी बनाए।
इस जीवंत संवाद के जरिए दीर्घकालिक विकास को समझाया गया और इसमें इंजीनियरिंग वि‍द्यार्थि‍यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसी उद्देश्य के तहत् विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया। 
 
विद्यार्थियों का कहना था कि सभी जैविक उत्पाद, वॉटर हॉर्वेस्टिंग व सोलर जानकारियां उनके लिए बिल्कुल नई, आंखें  खोल देने वाली एवं प्रेरणादायक रहीं। इतना ही नहीं उनका मानना था कि यह सब उन्हें अपने भविष्य को सही व स्पष्ट दिशा देने में काफी मददगार साबित होगा।  
 
इस कार्यक्रम में डॉ. गरिमा दुबे, डॉ. क्रांति पाण्डेय, श्रीमती मीनल तोमर, मालवा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य विषय के इंजीनियरिंग के विद्यार्थी एवं फैकल्टी शामिल थीं। 

 
- डॉ. जनक अपने सेंटर पर रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग की प्रक्रिया समझाते हुए - 
 
प्रकृति ने हमें हमारे जीवन और आत्मा के साथ अनगिनत दीर्घकालिक उपहार प्रदान किए हैं, जिनके माध्यम से हम इस दुनिया को स्वर्ग बना सकते हैं। लेकिन अपनी कुछ गलतियों के कारण हम इसे नर्क बना रहे हैं। पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन कहती हैं कि सही कार्यों और निर्णयों से हमें अपने जीवन को चिरस्थायी बनाना चाहिए। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख